तीन दिन तक झोंकेदार हवाओं का कहर, उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार से अगले तीन दिन तक मौसम के बिगड़ने से मैदानी इलाको में गर्मी से राहत मिल सकती है। पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन दिनों झोंकेदार हवा चलने का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अगले दिन 19 अप्रैल देहरादून समेत हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 20 अप्रैल को भी प्रदेश भर में मौसम बदला रहेगा।
इसके अलावा इन 18 से 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी और पहाड़ों पर ठंड का अहसास होगा।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating