मंदिर में खून चढ़ाने से मचा बवाल, जौरासी में एक संदिग्ध युवक हिरासत में
उत्तराखंड:- जौरासी गांव स्थित मंदिर के अंदर शिवलिंग पर खून लगा मिलने और अंदर एक समुदाय के युवक के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपना हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में शिव मंदिर है। रविवार शाम करीब पांच बजे मंदिर में कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर पड़ी। उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी और खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून लगा देख युवक को पकड़ लिया। इसकी सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस बल भी पहुंचा और घटना की जानकारी ली। साथ ही मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। ग्रामीणों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस उक्त युवक को कोतवाली ले आई और पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में सुरक्षा के लिहाज से पीएसी और पुलिस तैनात कर दी है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating