मांसा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से जीवनजोत सिंह को हिरासत में लिया, एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टर गए जांच के लिए
पंजाब( मानसा) :- दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में नामजद जीवनजोत सिंह को विदेश जाने की तैयारी से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, जिसकी पुलिस को तलाश थी। सूचना मिलने के बाद मानसा पुलिस एक डीएसपी के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। जिसमें दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी शामिल है।
बता दे कि 29 मई, 2022 की शाम को जिले के गांव जवाहरके में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना सिटी-1 की पुलिस द्वारा इस केस में नामजद जीवनजोत सिंह की गिरफ्तारी न होने के चलते उसका लुकआउट नोटिस जारी करवाया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि जीवनजोत सिंह विदेश भागने की फिराक में है। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में लेने के बाद मानसा पुलिस को सूचित किया गया था। मंगलवार को पुलिस की एक टीम डीएसपी के नेतृत्व में दिल्ली को रवाना हो गई है। जिसे पुलिस बुधवार को अदालत में पेश करते उसका रिमांड हासिल करेंगी।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या साल 2022 की 29 मई को हुई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ ने ली थी। शूटरों ने वारदात को अंजाम उस दौरान दिया जब सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मानसा के गांव जवाहर के पास से थार से गुजर रहे थे।उसी दौरान बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर तकरीबन 35 से 40 राउंड फायर किए। जिसके बाद शूटर भाग गए। सिद्धू मूसेवाला को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक सिंगर ने दम तोड़ दिया था।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating