मुस्लिम नेताओं का जदयू छोड़ने का दौर बढ़ा, कल दो के बाद अब कितने लोग हुए शामिल?
वक्फ संशोधन विधेयक पर बिहार में सियासी घमासान जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी झटका लगा है। जनता दल यूनाईटेड का रूख विधेयक में पक्ष में होने के कारण पार्टी के मुस्लिल नेता नाराज हो गए हैं। एक-एक कर अब तक चार नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया। इनमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो. शाहनवाज मलिक, प्रदेश महासचिव मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग, भोजपुर से पार्टी सदस्य मो. दिलशान राईन और जदयू के पूर्वी चंपारण जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रवक्ता कासिम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया। इन नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जदयू के रूख को लेकर नाराजगी जताई है। कहा कि पार्टी ने लाखों मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शाहनवाज मलिक ने अपने इस्तीफे वाली चिट्ठी में सीएम नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा कि हम जैसे लाखों करोड़ों मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप सेक्युलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं। लेकिन, अब यकीन टूट गया। वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 पर जदयू के पक्ष से हमलोगों को गहरा आघात लगा है। हमलोग लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरीय नेता ललन सिंह के तेवर से आहत हैं। उन्होंने जिस तरह का वक्तव्य दिया और इस बिल का समर्थन किया, उससे पार्टी को वोट करने वाले मुसलमान मर्माहत हैं। यह बिल मुसलमानों के विरूद्ध है। हम किसी सूरत में इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह बिल संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। अब मुझे अफसोस हो रहा है कि हमलोग अपनी जिंदगी के कई वर्ष इस पार्टी को दे दिया। इसलिए मैं स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रहा हूं।
More Stories
पटना पुलिस की नई रणनीति: चौबीसों घंटे सड़कों पर रहेंगी क्विक रिस्पॉन्स टीमें
बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए पटना पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना के 31 थाना इलाकों में...
नालंदा: मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...
रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक...
BPSC 71वीं सिविल सेवा परीक्षा: 1250 पदों के लिए आवेदन आज से, 30 जून तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 जून...
शर्मनाक वारदात: नशेड़ी पिता ने बेटी को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही तलाश
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज...
PM रोजगार सृजन कार्यक्रम में भ्रष्टाचार: बिहार में बैंक मैनेजर-कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार ग्रामीण...

Average Rating