सिडकुल क्षेत्र में अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई, स्थानीय लोगों से शांति की अपील - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड :- हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में पहुंची प्रशासन की टीम ने यहां अवैध मदरसों को सील किया। दस्तावेजों की गहन जांच की गई। वहीं स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित मदरसों पर प्रदेश सरकार शिकंजा कसती जा रही है। उत्तराखंड सरकार अवैध मदरसों पर सख्त कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। जिसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। बीते एक माह से प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को सहसपुर के एक बड़े मदरसे को अवैध निर्माण मामले में पूर्व में दिए नोटिस के बाद सील कर दिया। उक्त मदरसे ने बिना प्राधिकरण की अनुमति के एक मंजिल का अवैध रूप से निर्माण कर लिया था।
सवाल है कि इन मदरसों को संचालित करने और कर्मियों के वेतन के लिए पैसा कहां से आ रहा है? जांच के बाद यह साफ हो सकेगा कि देवभूमि में संचालित हो रहे इन मदरसों के लिए कहीं दूसरे देशों से फंडिंग तो नहीं हो रही है। वहीं हरिद्वार में भी अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *