आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में क्रिकेट और बॉलीवुड का मिलेगा संगम
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है। आईपीएल के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी। ओपनिंग सेरेमनी सिर्फ क्रिकेट को लेकर नहीं है। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। इसमें खूब सारी मस्ती और ग्लेमर देखने को मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक कई बॉलीवुड सितारे जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त के अलावा कई सितारे आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाले हैं। शाहरुख खान जो कि कोलकाता नाईट राइडर्स के सह-स्वामी भी हैं वह अपनी टीम के लिए आएंगे। उनकी मौजूदगी उनके फैंस के लिए खुशी की बात होती है।
गायक अरिजीत सिंह और श्रेया घोषल अपनी मधुर आवाज से प्रोग्राम में चार चांद लगाएंगे। श्रद्धा कपूर और वरुण धवन कार्यक्रम में जबरदस्त डांस करेंगे। खबर है कि दिशा पाटनी और पंजाबी संगीत के स्टार करण औजला भी परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कटरीना कैफ, त्रिप्ती डिमरी, अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित, उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और करीना कपूर भी प्रोग्राम में शामिल होंगी।
More Stories
दलितों की सुरक्षा को लेकर मायावती ने गुजरात सरकार पर साधा निशाना
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुजरात के चर्चित ऊना दलित पिटाई...
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी, भारत भी अमेरिकी निशाने पर
अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले एक अहम विधेयक को भारी बहुमत...
पंजाब में फिर किसान बनाम सरकार, अमन अरोड़ा के कार्यक्रम का विरोध
सुनाम के कस्बा लौंगोवाल पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को शनिवार को किसानों...
PM मोदी के साथ राघव चड्ढा की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, पोस्ट में कही ये बात
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात के...
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...
सुप्रीम कोर्ट बोला- राजनीति में आए हैं तो विरोध से क्यों डरती हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका देते हुए उनकी उस याचिका पर...

Average Rating