स्वास्थ्य विभाग ने होली के मौके पर कर्मचारियों को पदोन्नति और नवीन तैनाती स्थल के आदेश दिए
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कर्मचारियों को होली से पहले पदोन्नति का तोहफा दिया। सभी के पदोन्नति के साथ ही नवीन तैनाती स्थल के आदेश भी जारी हो गए। प्रभारी महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नैनीताल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी देवी दत्त पांडे को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा और जिला चिकित्सालय चंपावत में तैनात रवींद्र कुमार को सीएमओ चंपावत कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के साथ तैनाती दी गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भावना पंत को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति देते हुए खटीमा से सीएमओ ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है।
विभाग ने 21 प्रधान सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी है। पदोन्नति के साथ विपिन कुमार को पौड़ी से हरिद्वार, अनीता सोन को मोतीनगर हल्द्वानी से हल्द्वानी, दीपा जोशी को नैनीताल से कार्यालय निदेशक कुमाऊं मंडल, पान सिंह को महानिदेशालय, विजयपाल को बागेश्वर से सीएमओ बागेश्वर, सुभाष चंद को हरिद्वार से पौड़ी, रविंद्र कुमार डोगरा को पौड़ी से रुद्रप्रयाग, ललित मोहन जोशी को देहरादून से गेठिया, पुष्पा रावत को अल्मोड़ा से सोमेश्वर, अनीता रानी शर्मा को हरिद्वार से उत्तरकाशी, प्रमोद कुमार को हरिद्वर से चमोली, योगेश चंद्र शर्मा को टिहरी से पौड़ी, अंशु कुमार तोमर को पौड़ी से हरिद्वार, संजय जोशी को अल्मोड़ा से बागेश्वर, अंजू को नैनीताल से अल्मोड़ा, सुलोचना साहू को अल्मोड़। वहीं गबर सिंह रावत को हरिद्वार से ऋषिकेश, कायम रजा जैदी को रुद्रप्रयाग से टिहरी, भुवनेश चंद्र आर्य को चमोली से रुड़की, दिव्यांग कोटे में संजय उपाध्याय को जिला चिकित्सालय देहरादून से महानिदेशालय देहरादून और देवी दत्त भट्ट को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर से जिला चिकित्सालय ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है।
More Stories
महिला खिलाड़ियों के साथ रेखा आर्या की संकल्प कांवड़ यात्रा, ओलंपिक पर नजर
सोमवार को हरिद्वार से ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हरकी...
एयरपोर्ट टर्मिनल की सीलिंग में रिसाव, जांच में सामने आया पाइप खराब होने का कारण
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सीलिंग से पानी रिसने का मामला सामने आया। रूटीन...
चार खंबा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा की मौत के बाद चालक गिरफ्तार
देहरादून:- राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय BTech छात्रा की मौत...
मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा बना सियासी मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना
रुद्रपुर:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...

Average Rating