हरिद्वार :- नगर कोतवाली क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की देर रात की है। जब अपर रोड पर एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते अग्रल रूप लिखो और अंदर रखा सामान जल उठा। आग की लफ्ट देखकर आसपास के लोगों में भी अपरा तफरी की स्थिति मच गई। सूचना पर नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाना शुरू किया। देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है। आग लगने का कारणों की जांच की जा रही है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation लोकायुक्त समिति के फैसले के बाद सीएम धामी ने पैनल तैयार करने की प्रक्रिया की शुरुआत की मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भाजपा ने तलब किया, विवादित बयान पर प्रदेश मुख्यालय में रखा अपना पक्ष