उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से शुष्क चल रहे मौसम में आज बदलाव देखने को मिला है। कर्णप्रयाग में सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के सभी जिलों का रहा। उधर, मुक्तेश्वर का अधिकतम सामान्य से सात डिग्री बढ़ोतरी के साथ 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation रामझूला के पास हनुमान घाट पर गंगा में डूबा युवक, जल पुलिस ने शव को किया बरामद आस्था का संगम: 50 साल बाद बने खास योग के चलते हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़