नीतीश कुमार ने रखी 500 करोड़ की योजनाओं की नींव, मंत्री विजय चौधरी ने बताया प्रगति यात्रा का मुख्य उद्देश्य

Read Time:4 Minute, 50 Second

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर में 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। यह यात्रा जिले के उजियारपुर प्रखंड से शुरू हुई, जहां मुख्यमंत्री ने अंबेडकर छात्रावास और अंबेडकर हाई स्कूल भवन की आधारशिला रखी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से वासुदेव पूर्व कल्याणपुर पहुंचे और मुक्तापुर में मोइन के सौंदर्यीकरण और इको पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

शेखूपुर तालाब में किया मछली पालन का शुभारंभ
शेखूपुर गांव में मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत विकसित तालाब का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने तालाब में मछली पालन के लिए मछलियों के बच्चों को छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करना प्रगति यात्रा का उद्देश्य
मुख्यमंत्री के साथ यात्रा में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में 18 साल के शासनकाल में बहुत विकास हुआ है, लेकिन अगर कुछ कार्य शेष रह गए हैं, तो उन्हें इस प्रगति यात्रा के माध्यम से पूरा करना हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री खुद यह सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में जा रहे हैं कि काम कहां तक हुआ है और बाकी कार्यों की स्थिति क्या है। विजय चौधरी ने बताया कि प्रगति यात्रा का उद्देश्य उन इलाकों पर विशेष ध्यान देना है, जहां विकास की रफ्तार धीमी रही है। साथ ही यह यात्रा शासन और जनता के बीच संवाद का माध्यम भी है।

वासुदेव पूर्व में मोइन और इको पार्क का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने वासुदेव पूर्व में मोइन के सौंदर्यीकरण और इको पार्क निर्माण की आधारशिला रखी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को मनोरंजन और पर्यटन के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाओं से समस्तीपुर जिले को एक नई पहचान मिलेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ घोषणाएं करते हुए कहा कि समस्तीपुर जिले में सब तरह के काम करा दिए हैं, कुछ नए काम और कराए जाएंगे। इनमें निम्नलिखित कार्य शामिल हैं:-
1. मुक्तापुर-मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
2. समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आर०ओ०बी० का निर्माण कराया जाएगा।
3. समस्तीपुर शहर के लिए छोटी बेझाडीह से मुक्तापुर में प्रस्तावित आर०ओ०बी० तक बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
4. समस्तीपुर शहर में गंडक नदी पर मगरदही घाट के पास पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आर०सी०सी० पुल का निर्माण कराया जाएगा।
5. सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाएगा।
6. रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा।
7. रोसड़ा नगर परिषद में बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
8. शिवाजी नगर प्रखंड में शंकर घाट पर उच्च स्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
9. बलान नदी का गाद उड़ाही कराया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *