ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद दून अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। इस पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि सीजनल इन्फ्लुएंजा व एचएनपीवी वायरस को लेकर अस्पताल में तैयारियां पूरी हैं। यहां पर आठ बेड का एक आईसीयू आईसोलेशन वार्ड पूर्व में ही तैयार किया जा चुका है। आज अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक कर इस संबंध में जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस से श्वसन संक्रमण का खतरा रहता है। इसकी खोज 2001 में हुई थी। इससे संक्रमण पर सामान्य सर्दी या फ्लू के जैसे ही लक्षण होते हैं। यह सभी उम्र के लोगों पर असर डाल सकता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे अधिक खतरे में होते हैं। कोरोना की तरह ही ये वायरस भी खांसने, छींकने, संक्रमित व्यक्ति के ज्यादा करीब आने से फैलता है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस ने दो बाइक और स्कूटी सवारों को कुचला, दो की मौत उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं-12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी किए, पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध