बिहार में नए साल का पहला दिन हुआ सर्द, पछुआ हवा से ठंड में और बढ़ोतरी
बिहार:- नये साल के पहले दिन पूरा बिहार ठंड की चपेट में है। सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, मुजफ्फरपुर, चंपारण, दरभंगा समेत कई जिलों में सुबह धूप नहीं निकली है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। वहीं पिछले 48 घंटे में चार डिग्री तक न्यूनतम पारा गिरा है। कई इलाकों में घना कोहरा दिखा। मौसम विभाग की मानें तो छह जनवरी से कोल्ड वेव जैसे हालात होंगे। इसलिए बढ़ते ठंड को लेकर सावधानी बरतें।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिहार के कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दरभंगा का 22.4 डिग्री, मधेपुरा का 22 डिग्री, भागलपुर 21.5 डिग्री, खगड़िया का 21.3 डिग्री और सबसे कम पटना का 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा ठंड सहरसा में पड़ी। यहां का 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद समस्तीपुर में 10.2 डिग्री, गया का 11.6 डिग्री, बांका का 11 डिग्री, पूर्णिया का 13.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 13.7 डिग्री, पटना का 14.2 डिग्री और गोपालगंज का 14.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन तक अधिक ठंड का एहसास होगा।
मुजफ्फरपुर में भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। बढ़ते ठंड को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि हालांकि अभी शीतलहर जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालात पर नजर रखी जा रही है। अभी तापमान में कमी आई है आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है। इसे लेकर हमारी पूरी तैयारी है। जिला प्रशासन की ओर से ठंड से राहत के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद आम आदमी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating