श्रीदरबार साहिब में डाॅ. अनिल जोशी की महत्वपूर्ण मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का लिया निर्णय

Read Time:2 Minute, 15 Second

देहरादून:हेस्को के संस्थापक एवं पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी ने बुधवार को श्रीदरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से मुलाकात की। एसजीआरआर विवि और हैस्को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर अनुबंध किया जाएगा।

बुधवार को पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे जलवायु परिवर्तन, समय पर बारिश न होने और साधनों के अभाव जैसे कारणों से आग से वनों को होने वाली क्षति पर चर्चा हुई।

डॉ. जोशी ने श्रीमहंत को हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं सरंक्षण केंद्र (हैस्को) आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अब प्रकृति को प्रभु के स्वरूप में देखना होगा। प्रकृति को प्रभु से जोड़कर प्रभु की प्राप्ति की जा सकती है।

यह नई विचारधारा पर्यावरण को संरक्षित करने का वर्तमान भी है और सुरक्षित भविष्य भी। उन्होंने प्रकृति से प्रभु मिलन का नया संदेश दिया। उन्होंने दीपावली को इको फ्रेंडली मनाने का संदेश दिया। कहा कि एसजीआरआर ग्रुप जमीनी स्तर पर काम करने वाला और जन मुद्दों को समझने वाला संस्थान है। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान हैस्को के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *