लद्दाख की मांगों पर 3 दिसंबर को बातचीत, सोनम वांगचुक ने अनिश्चितकालीन अनशन खत्म किया
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गृह मंत्रालय की ओर से 3 दिसंबर को लद्दाख की मांगों पर बातचीत शुरू करने के आश्वासन के बाद सोमवार को अनशन समाप्त कर दिया। छह अक्तूबर से दिल्ली के लद्दाख भवन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने मुलाकात की और उन्हें गृह मंत्रालय का पत्र सौंपा।
इसमें कहा गया कि लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए बनी मंत्रालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अगली बैठक 3 दिसंबर को होगी। इसके बाद वांगचुक और उनके समर्थकों ने अपना अनशन तोड़ने का फैसला किया।
हमारी मुख्य अपील का समाधान हुआ यह खुशी की बात है। सोनम वांगचुक ने कहा कि हमारे अनशन के 16वें दिन, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी मुख्य अपील का समाधान हो गया है। अभी, गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लद्दाख भवन आए और मुझे पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि लेह की सर्वोच्च संस्था और कारगिल में केडीए के बीच केंद्र सरकार के साथ चल रही बातचीत को दिसंबर में शुरू किया जाएगा। आशा है कि यह बातचीत सकारात्मक रहेगी। इसके परिणाम न सिर्फ लद्दाख के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए होंगे। मैं यह भी उम्मीद करता हूं कि इस मुद्दे पर दूसरा अनशन न करना पड़े।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating