ऋषिकेश:- मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस ने हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने तेज रफ्तार व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 83 और सार्वजनिक क्षेत्र में धूमपान करने पर 50 लोगों के चालान किए। 83 वाहनों से कुल 47 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। बीते शनिवार की देर रात मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत राम झूला बाजार, शत्रुघ्न घाट, राम झूला पार्किंग, आस्था पथ, जानकी सेतु, मधुबन आश्रम रोड व कैलाश गेट क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह की निगरानी में एसएसआइ योगेश चंद्र पांडेय व अन्य चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग की। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की तैयारी तेज, बैठक 23 अक्टूबर को साइबर हमले के बाद आईटीडीए के डाटा सेंटर की बहाली, लाइव एप्लिकेशन पर ध्यान