चमोली के थराली में फिर तनाव, व्यापार संघ ने बाजार बंद रखने का किया आह्वान
चमोली के थराली में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। जिससे एहतियातन व्यापार संघ ने यहां सभी बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। बाजार के कुछ चौराहों पर युवकों की भीड़ भी जमा हो रही है। जिसे देखते हुए सुबह से ही थराली के सभी बाजार बंद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी का जवान तैनात किए गए हैं।
बता दें कि थराली में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल करने का मामला बीते 10 दिन पहले सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था, लेकिन 10 अक्तूबर को यहां घटना से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया था और एक सप्ताह में आरोपी युवक की दुकान खाली करने की मांग की थी। एक सप्ताह बीतने के बाद आज शुक्रवार को फिर तनाव देखने को मिल रहा है।
उधर, गौचर में शुक्रवार को हालात सामान्य हैं। बाजार खुले हुए हैं, लेकिन समुदाय विशेष की दुकानें लगातार तीसरे दिन भी बंद हैं। यहां बीते मंगलवार को दो व्यापारियों में मारपीट ने संप्रदायिक रंग ले लिया था। जिसके बाद बाजार बंद और तोड़ फोड़ भी हुई। तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने के लिए धारा 163 लगाई। जिसके बाद बाजार तो खुले हैं। दूसरी ओर कर्णप्रयाग में सत्यापन को लेकर नगर पालिका ने अभियान चलाया।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating