डीएम सविन बंसल ने ऋषिकेश अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, डॉक्टरों की लापरवाही पर जताई नाराज़गी
ऋषिकेश:- डीएम सविन बंसल का ऋषिकेश तहसील में जन सुनवाई का कार्यक्रम प्रस्तावित था, कार्यक्रम से पहले वो खुद वाहन चलाकर अचानक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने मरीज बनकर पहले अपने लिए पंजीकरण का पर्चा बनवाया, फिर तमाम डॉक्टर के कमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस सहित पांच डॉक्टर अपने कमरे से नदारद दिखाई दिए, जिस पर उन्होंने तत्काल उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम सविन बंसल ने आईसीयू में ताला लगा होने पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही काउंटर के अंदर काम करने वाले अधिकारी भी नदारद दिखाई दिए।
एआरटीओ दफ्तर पहुंचे डीएम
इसके बाद डीएम सविन बंसल ने एआरटीओ दफ्तर का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने एआरटीओ को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, निर्देशों का पालन नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी, आरटीओ कार्यालय परिसर में बेवजह घूमने वाले लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया।
निरीक्षण के बाद डीएम तहसील सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, कार्यक्रम में सैकड़ों लोग अपनी-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर समाधान के लिए पहुंचे। डीएम ने एक-एक करके लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
डीएम सविन बंसल ने बताया कि अधिकारियों को दफ्तर में समस्याओं का समाधान करने के लिए बैठाया गया है, जो अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जल्द ही दोबारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया जाएगा। जिन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं उन पर भी सवाल जवाब होंगे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating