नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा की संपत्ति कुर्क, नेपाल फरार होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा की संपत्ति आज पुलिस ने कुर्क कर दी। आपको बता दें दुष्कर्म और पास्को एक्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह नेपाल फरार हो चुका है जिसके घर की आज पुलिस ने कुर्की कर दी। मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने कुर्की की है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकेश के दोनों घरों से सारा सामान कुर्क कर लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। बोरा के दोनों घरों से कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन एक सप्ताह बाद किया जाएगा।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं वहीं पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएसपी ने बताया पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा और उद्घोष की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुकेश बोरा फिर भी पुलिस को आत्मा समर्पण नहीं करता है तो कोर्ट से आदेश लेकर मोस्ट वांटेड और इनाम घोषित किया जाएगा।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating