मैगी प्वाइंट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, नोएडा से आए पर्यटकों में दो की मौत
देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो पर्यटकों की जान चली गई। वाहन में छह पर्यटक सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की।
सुबह 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक
– अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक
– अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)
घायल
– गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29)
– राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30)
– मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28)
– सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (27
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating