दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश, लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत - Uttarakhand Samachar

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश देखने को मिल रही है। अभी भी बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली में सितंबर माह में अब तक बीते 10 दिन बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी अच्छी बारिश  की संभावना जताई है। ऐसा मानसून टर्फ का दिल्ली के करीब होने के कारण होगा। 12 सितंबर को तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी और उसके बाद बारिश में और कमी देखने को मिलेगी। दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे इस कारण से दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *