चंपावत नगर इकाई के चुनाव में चार पदों पर छह प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
चंपावत। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की चंपावत नगर इकाई के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्र भरे गए। चार पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। अध्यक्ष पद पर विकास शाह और मुकेश गिरी, कोषाध्यक्ष पर लक्ष्मण सिंह पुजारी और देवकीनंदन पांडे ने नामांकन पत्र जमा किया। महामंत्री के लिए हरीश चंद्र सग्टा और उपाध्यक्ष पद पर कमलदीप तिवारी ने नामांकन पत्र भरा। मतदान नौ जून को होगा। चुनाव की समूची प्रक्रिया जीआईसी तिराहा स्थित शिवा रेजीडेंसी में होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोहरा और चुनाव अधिकारी बसंत सिंह तड़ागी ने बताया कि तीन जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच को शाम तीन से पांच बजे तक नाम वापसी और मतदान नौ जून को सुबह आठ से शाम तीन बजे तक होगा। चार बजे से मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक अधिवक्ता शंकर दत्त पांडे, जिलाध्यक्ष सतीश जोशी और जिला महामंत्री कमलेश राय ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता तैयारियां की गई है। 650 व्यापारी मतदान करेंगे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating