श्रीजा अकुला ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में सिंगल्स खिताब जीतकर इतिहास रचा, पेरिस ओलंपिक में क्वालिफाई किया - Uttarakhand Samachar

अगले महीने से होने वाले पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। श्रीजा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में सिंगल्स वर्ग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी श्रीजा ने फाइनल में चीन की डिंग यिजी को 4-1 से हराया। श्रीजा ने इस टूर्नामेंट में कुल दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

महिला सिंगल्स फाइनल में अकुला की शुरुआत थोड़ी खराब रही और वह अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी को पहला गेम 10-12 से गंवा बैठीं। लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अगले चार गेम 11-9, 11-6, 11-8, 11-6 से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ अपना अभियान खत्म किया।

महिला डबल्स में भी जीता स्वर्ण
श्रीजा ने अर्चना कामथ के साथ मिलकर महिला डबल्स वर्ग में हमवतन दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े को 3-0 (11-9, 11-6, 12-10) से हराकर दूसरा स्वर्ण भी जीता। भारत ने पुरुष डबल्स वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता। हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी ने अजीज सोलंके और ओलाजिदे ओमोटायो को 3-0 (11-811-9, 11-8) से हराया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *