उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एम्स ऋषिकेश में पौधा रोपण कर शुरू किया “पेड़ मां के नाम” अभियान
महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक एम्स परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण किया। साथ ही एम्स निदेशक, स्टाफ ने उप राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह और एम्स की वार्षिक गतिविधियों से जुड़ी पुस्तक भेंट की।
इस दौरान उपराष्ट्रपति ने एम्स प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में मेडिकल से जुड़े छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, डॉक्टरों, नर्सों, कंपाउंडर्स,आदि स्वास्थ्य योद्धाओं की सुरक्षा पर भी संवाद किया। इसके साथ ही एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी उप राष्ट्रपति से मुलाकात कर सुरक्षा ड्राफ्ट सौंपा।
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, एम्स निदेशक डॉ मीनू सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, सचिव डॉ पंकज पांडेय, निदेशक ट्रैफिक मुख्तार मोहसिन, एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा, समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating