मुख्यमंत्री धामी ने दशाईथल हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, हाट कालिका मंदिर में की पूजा - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हाट कालिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री गंगोलीहाट के ब्यालपाटा मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अपराह्न 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी है। डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *