बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दो युवकों के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला दर्ज कराया
देहरादून:- पुरोला से भारतीय जनता पार्टी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने थाना नेहरू कॉलोनी में दो युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने गाली गलौज करने व घर में जबरन प्रवेश करने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना कल की बताई जा रही है, विधायक की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरोला विधानसभा के ही दो युवक अतुल पवार व कुलदीप पवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह के मुताबिक विधायक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है घटनास्थल नेहरू कॉलोनी का विधायक आवास है जिसे ट्रांजिट हॉस्टल भी कहते हैं वही जानकारी के मुताबिक आरोपी युवकों ने भी एक शिकायत विधायक के खिलाफ दी हैं हालांकि पुलिस ने किसी शिकायत से इंकार किया है।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating