उत्तराखंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: देहरादून में ईडी दफ्तर के बाहर जोरदार नारेबाजी
उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ता आज ईडी के खिलाफ देहरादून में सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने क्रॉस रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दाैरान उनकी पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई।
गुरुवार को सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए निकले। प्रदर्शन में हरक सिंह रावत, रंजीत रावत, सूर्यकांत धस्माना, शूरवीर सिंह सजवाण, गणेश गोदियाल, प्रदीप टम्टा, ज्योति रौतेला भी शामिल हुए।
पुलिस ने ईडी ऑफिस से पहले ही प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दाैरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई। इस बीच कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
गणेश गोदियाल ने कहा कि ये पहली सरकार है जिसने ईडी को एक हथियार बना दिया है। ईडी के अफसरों को भी समझना होगा कि सरकार आती-जाती रहती है। देश मे जो हिटलरशाही है, विपक्ष के नेताओं को दबाने के लिए जो एजेंसी लगाई है, देश की जनता देख रही है।
हरक सिंह रावत ने कहा कि देशभर में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उसका समय-समय पर जनता ने जवाब दिया है। अभी तो देश ने केवल अंगड़ाई ली है। देश का माहौल बदल गया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली में चुनाव होंगे, उस दिन बदलाव और आगे बढ़ेगा।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating