प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बच्चों के साथ किया उत्सव, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं - Uttarakhand Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने बच्चों से राखी भी बंधवाई और उनसे बात भी की। इस दौरान वे बहुत खुश नजर आए। राकी से पीए मोदी की कलाई भर गई।  उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए देशवासियों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

एक बच्ची ने पीएम मोदी को बहुत ही खास राखी बांधी। इस राखी में एक विशेष संदेश के साथ एक तस्वीर भी थी। दरअसल, इस राखी में पीएम मोदी की दिवंगत मां की तस्वीर थी और उसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश लिखा हुआ था। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की थी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।” बता दें कि पिछले साल भी पीएम मोदी ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था। रक्षाबंधन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “समस्त देशवासियों को ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह के इस पर्व पर सभी के सुख व समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की छात्राओं ने राजनाथ सिंह को राखी बांधी। राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सैनिक संस्थान की उषा राणा ने भी मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के मौके पर विभिन्न राज्यों के छात्रों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जयंत चौधरी भी मौजूद रहें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *