कांग्रेस शीर्ष नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी दिशा-निर्देश - Uttarakhand Samachar

प्रदेश में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं।

15 से 20 सितंबर के बीच में उनका दौरा प्रस्तावित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून में दोनों नेताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी देशभर में अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत सितंबर माह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।

पार्टी हाईकमान से इसकी सहमति मिल चुकी है। 15 से 20 सितंबर के बीच में उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून में जनसभा कराने की तैयारी की जा रही है। उधर, बदरीनाथ व मंगलौर विस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की पीठ थपथपाई। राहुल ने पत्र जारी कर दोनों सीट पर मिली जीत पर प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *