उत्तराखंड भारी बारिश का कहर, यमुनोत्री धाम में बारिश ने मचाया कहर
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश आसमानी कहर बनकर बरसी है। यमुनोत्री में मां यमुना का रौद्ररूप दिखा। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में भी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी बारिश से नुकसान हुआ है।
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। इस बार उत्तरकाशी जिले के लिए बारिश आफत बनकर आई है। सबसे ज्यादा नुकसान की खबरें उत्तरकाशी जिले से सामने आई है। यहां यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक खासा नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ है।
मंदिर समिति के कार्यालय, रसोईघर आदि को भी नुकसान पहुंचा है। जानकीचट्टी में अतिवृष्टि से जानकीचट्टी पार्किंग के नीचे भूकटाव होने की जानकारी सामने आई है। जानकीचट्टी में खरशाली गांव को जाने वाले पुल से पहले यमुना नदी ने भूकटाव किया। इसके वीडियो भी अब सामने आए हैं।
जिसमें यमुना का रौद्र रूप साफ नजर आ रहा है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों के बीच देर रात से अफरा तफरी का माहौल है। अतिवृष्टि से नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि जगह जगह सड़कें बाधित होने से प्रशासन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating