नवंबर-दिसंबर माह में ई-विधानसभा की शुरुआत के लिए तैयारी में देहरादून विधानसभा भवन - Uttarakhand Samachar

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) योजना के तहत नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा शुरू करने की तैयारी है। देहरादून विधानसभा भवन में ई-विधानसभा के लिए मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं। इसी माह तक सिविल कार्य पूरे हो जाएंगे। जिसके बाद आईटी सिस्टम और आईटी सिस्टम का काम किया जाएगा। सभी विधायकों और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों को साफ्टवेयर से संबंधित जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्रालय सभी राज्यों की विधानसभाओं को ई-विधानसभा में परिवर्तित के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन योजना शुरू की है।

कई राज्यों में ई-विधानसभा शुरू हो गई है। लेकिन उत्तराखंड में अभी काम चल रहा है। पहले चरण में विधानसभा के मुख्य मंडप, सभागार कक्ष, नेता प्रतिपक्ष व दलीय नेताओं के कक्षों का नवीनीकरण कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 31 जुलाई तक सिविल कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा तय की है। आगामी विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है।

विभागीय अधिकारियों को ई-विधानसभा बनाने के लिए चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। हमारा प्रयास है कि शीतकालीन सत्र से ई-विधानसभा को लागू किया जाए। इससे पहले सभी विधानसभा सदस्यों के साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई-विधानसभा बनने से सभी कार्य पेपरलैस होंगे। –ऋतु खंडूड़ी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *