प्रकाश में आये अन्य संधिक्त व्यक्तियों को भी पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया हिरासत में, गहन पूछताछ जारी
थाना राजपुर
थाना राजपुर में बरामद संदिग्ध रेडियोएक्टिव मैटेरियल डिवाइस के क्लोन बनाने संबंधित अपराध में पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा दिनांक 12/07/2024 को 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था, अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त डिवाइस को सहारनपुर निवासी राशिद से खरीद कर लाना बताया गया था, साथ ही उक्त प्रकरण में कुछ अन्य लोगो के भी शामिल होने की जानकारी दी गयी थी, अभियुक्तो के पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त राशिद पुत्र जाहिद हसन नि0 नयाबांस चिलकाना रोड थाना मण्डी जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया था, जिससे उक्त घटना के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस, व अन्य एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गयी, पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम को अभियुक्त राशिद पुत्र जाहिद हसन के उक्त अपराध में सम्मिलित होने के साक्ष्य प्राप्त हुये है, जिनके आधार पर अभियुक्त राशिद को मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार किया गया है, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा अन्य व्यक्तियों को भी पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है, जिसे प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर की जाएगी विस्तृत पूछताछ व अभियोग से संबंधित अन्य माल की बरामदगी की जाएगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
राशिद पुत्र जाहिद हसन नि0 – नयाबांस चिलकाना रोड, थाना मण्डी, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0
पुलिस टीम :-
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० सुमेर सिह, व0उ0नि0 राजपुर
3- उ०नि० विकेन्द्र चौधरी, चौकी प्रभारी जाखन
4- उ०नि० बलवीर सिह
5- उ०नि० प्रवेश रावत
6- हे०का० सन्तोष कुमार
7- का० अमित भट्ट
8- का० सुरेन्द्र सिह
9- का० विकास कुमार
10- हे०का० चालक महावीर सिह
टीम SOG–
1- हे०का० किरण
2- का० ललित
3- का० पंकज
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating