देहरादून : गुनियाल गांव के पास नहाते हुए नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया है। जाखन पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पांच-छह युवक गुनियाल गांव क्षेत्र में घूमने गए थे। इस दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते हुए 18 वर्षीय अभिषेक निवासी जीएमएस रोड निरंजनपुर डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद साथियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। राजपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग टीम ने काफी देर मशक्कत के बाद अभिषेक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation अपर मुख्य सचिव के नेतृत्व में सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन की 247वीं बैठक संपन्न केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार