उत्तरकाशी पुलिस की तैयारी, चारधाम यात्रा का सुव्यवस्थित संचालन शुरू
शुक्रवार को चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए उत्तरकाशी में पुलिस ने यातायात प्लान तैयार कर लिया है। यह प्लान शुक्रवार से लागू हो गया है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि ऋषिकेश से गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नरेन्द्रनगर, चंबा, धरासू बैंड, उत्तरकाशी, गंगोरी, भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री का रूट रहेगा।
ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के तहत यमुनोत्री आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए नरेन्द्रनगर, चंबा, धरासू बैंड से ब्रह्मखाल राड़ी टाप, दोबाटा होते हुए जानकीचट्टी का रूट रहेगा। देहरादून से यमुनोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए देहरादून, डामटा, नौगांव, बड़कोट, दोबाटा, जानकीचट्टी का रूट रहेगा। यमुनोत्री धाम से गंगोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए जानकीचट्टी, दोबाटा, राड़ी टाप, ब्रह्मखाल, धरासू बैंड, उत्तरकाशी, गंगोरी, भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री का रूट रहेगा।
वहीं गंगोत्री से केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहनों के लिए हर्षिल, भटवाड़ी, गंगोरी, तेखला, मांडो, मानपुर, चौरंगी, लंबगांव, श्रीनगर का रूट रहेगा। गंगोत्री से ऋषिकेश जाने वाले वाहन हर्षिल, भटवाड़ी, गंगोरी, तेखला पुल से डाइवर्ट होकर मांडो, जोशियाड़ा, मनेरा, बडेथी, मातली, धरासू मार्ग का प्रयोग करेंगे। भारी मालवाहक वाहनों का शहरी क्षेत्र में सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating