कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी - Uttarakhand Samachar

उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावर ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हत्या की वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावर की तलाश में टीमों को लगाया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *