कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की गढ़वाल लोकसभा सीट पर जनसभा में भाजपा के खिलाफ नया दावा
उत्तराखंड में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आज सोमवार को नारायणबगड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां रोड शो किया। उन्होंने जनता से संपर्क कर समर्थन देने की अपील की। इस दौरान मुख्य बाजार में उनके समर्थन में आयोजित की गई जनसभा में गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी मंहगाई, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रहा है।
मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर पहाड़ के युवाओं के सेना में जाने के सपने को चकनाचूर किया है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परखाल तिराहे पर गाजे बाजे के साथ गोदियाल का स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र रावत, राकेश चमोली, देवराज रावत, संदीप पटवाल,गिरीश कण्डवाल,पूर्व प्रमुख अंशी नेगी, खेमराम कोठियाल, लक्ष्मण लाल टम्टा, प्रेम सती, धीरेंद्र रौतेला, दिनेश सती समेत बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत ने किया।
साथ ही गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने चमोली जनपद की थराली विधानसभा के देवाल स्थित मुख्य बाजार में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में क्षेत्र की माताओं, बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों का बड़ी संख्या में आशीर्वाद प्राप्त किया। तलवाड़ी मुख्य बाजार में जनसम्पर्क अभियान एवं जनसभा में संबोधन किया, साथ ही उन्होंने थराली के मुख्य बाजार में जन सम्पर्क अभियान करते हुए कहा जनता का हर स्तर पर समर्थन मिल रहा है। जनता इस बार बाहरी लोगों को हराने का मन बना चुकी है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating