मल्लिकार्जुन खरगे नेतृत्व: उत्तराखंड के पांच सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का नामकरण में अटका
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला नहीं हो पाया है। सोमवार को नई दिल्ली में देर रात तक केंद्रीय चुनाव समिति में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। सभी सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला अटका हुआ है। 15 मार्च को दोबारा से सीईसी की बैठक बुलाई गई है।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अंबिका सोनी, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास, प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीईसी के सदस्य एवं विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहे। माना जा रहा था कि सीईसी की बैठक में हरिद्वार, गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। लेकिन प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय नहीं हो पाया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड समेत गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई। लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई। 15 मार्च को फिर से सीईसी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। उधर, टिकट के दावेदारों ने भी दिल्ली में डेरा डाल रखा है। दावेदार शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर टिकट की पैरवी कर रहे हैं।
More Stories
पुरानी पेंशन, प्रमोशन और रिक्त पदों का मुद्दा, CM धामी से मिले कर्मचारी संगठन
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के...
सेलाकुई बाजार में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने पर नहीं माने तो हुई कार्रवाई
देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर...
थानों क्षेत्र में हाथी का आतंक, ग्रामीणों ने फिर उठाई सोलर फेंसिंग की मांग
डोईवाला:- देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के थानों इलाके में जंगली हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में डर का माहौल...
नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड पर उठे थे सवाल, CM धामी ने खुद किया निरीक्षण
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार, 10 अगस्त को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम...
Uttarakhand News: पौड़ी में ग्राम प्रधान संगठन को लेकर विवाद, DM ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी गढ़वाल:- विकासखंड पौड़ी में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद गहरा गया है। बीते शुक्रवार को...
रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक में आग, पुलिस ने बताई संभावित वजह
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगला इमरती गांव...

Average Rating