चुनाव प्रचार वाहनों से जनता तक पहुंचेगी बीजेपी की योजनाएं, दुष्यंत गौतम ने किया कार्यकर्ताओं से बैठक
देहरादून:- उत्तराखंड में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आज 9 मार्च को देहरादून से टिहरी लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। चुनाव प्रचार वाहनों के जरिए बीजेपी प्रदेश भर में जनता तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को पहुंचाएगी, इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करेंगे।
बता दें कि चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद दुष्यंत गौतम ने टिहरी लोकसभा सीट को लेकर कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली, इस बैठक में लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक और विस्तारकों ने प्रतिभाग किया। वहीं दोपहर बाद लोकसभा के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक की बैठक को संबोधित करेंगे, इसके बाद दुष्यंत गौतम देहरादून के IRDT ऑडिटोरियम सर्वे चौक में संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दरअसल, बीजेपी ने उत्तराखंड में पांच से में तीन लोकसभा सीटों टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, तीनों सीटों पर बीजेपी ने वर्तमान सांसदों को ही टिकट दिया है। हालांकि अभी दो सीट हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल पर पेंच फंसा हुआ है। वहीं, कांग्रेस ने अभीतक किसी भी सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating