महाशिवरात्रि को लेकर एसएसपी पौड़ी ने नीलकंठ मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष 08.03.2024 को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व में अधिक भीड़-भाड़ के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा आज दिनांक 07.03.2024 को महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गरूड़चट्टी, बागखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों का स्वयं पहुंचकर बारीकी से जायजा लिया। महोदया द्वारा यातायात व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने हेतु जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर नीलकण्ठ मन्दिर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा हेतु बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने, पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिये पानी की व्यवस्था करने एवं पार्वती मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के और बैरियर लगाने हेतु क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।
More Stories
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...
Roorkee News: नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत, दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत
रुड़की/रुद्रपुर: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के बीच रुड़की से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सिविल लाइंस कोतवाली...
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-बागेश्वर-नैनीताल-चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित...
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...

Average Rating