अशोक वर्मा ने बेटे शिवा के साथ छोड़ी कांग्रेस,भाजपा में जाने को तैयार
कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। सोमवार को पिता-पुत्र अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होंगे।
कांग्रेस नेता अशोक वर्मा ने बताया कि 44 साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है। उनके बेटे शिवा वर्मा ने पार्टी से सदस्यता से त्यागपत्र दिया। वर्मा ने बताया कि सोमवार को वे भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि अशोक वर्मा पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, सभाषद दल के प्रवक्ता समेत कांग्रेस में कई पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating