रामलला के सामने हुआ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का धर्मिक संगम

Read Time:1 Minute, 35 Second

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों का जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट किया। इसके बाद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अगवानी की। थोड़ी देर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए।

अयोध्या पहुंचने पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराज रहे हैं। आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। प्रभु सभी पर कृपया करें। हम यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *