हल्द्वानी में कर्फ्यू का असर नैनीताल में देखने को मिला वीकेंड में बहुत कम सैलानी पहुंचे नैनीताल
हल्द्वानी:- हल्द्वानी में कर्फ्यू का असर शुक्रवार को सरोवर नगरी के पर्यटन में देखने को मिला। जिसके चलते वीकेंड पर अपेक्षा के मुताबिक बहुत कम सैलानी पहुंचे। जिस कारण नगर के पर्यटन स्थलों में सुनसानी छाई रही।इधर हल्द्वानी बनभूलपुरा में आगजनी व तोड़फोड़ व अन्य तरह के बवाल के बाद शहर की पुलिस अलर्ट मोड पर रही। मल्लीताल जामा मस्जिद में जुमा की नमाज अदा करने के दौरान कोतवाल धर्मवीर सोलंकी सहित पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।
इस वीकेंड पर उम्मीद थी कि सैलानियों की आमद में पिछले वीकेंड से अधिक रहेगी। दरअसल पिछले सप्ताहांत से सैलानियों की बढ़नी शुरू हो गई थी। मगर गुरुवार को हल्द्वानी बवाल के बाद कर्फ्यू लगाया गया तो इसका असर शुक्रवार को नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर साफ दिखाई दिया। नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल पंगोठ, खुर्पाताल, सातताल, रामगढ़ व मुक्तेश्वर में भी सैलानियों की आमद काफी कम रही। इधर नगर के आंतरिक पर्यटन स्थल स्नो व्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में सैलानियों की आवाजाही तथा नौकायन करने वाले सैलानियों की संख्या बहुत कम रही और शाम के समय मालरोड की रौनक भी नदारद दिखी।
More Stories
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...

Average Rating