रिलायंस डकैती प्रकरण में दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , रिलायंस ज्वेल्स डकैती की योजना बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
देहरादून:- रिलायंस डकैती प्रकरण में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जेल में बैठकर डकैती की योजना बनाने वाले मास्टरमाइंड शशांक को पटना जिले मे बेयूर थाना एरिया से देर रात गिरफ्तार कर लिया है राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को जब राष्ट्रपति शहर में थीं, उसी दिन दिनदहाड़े बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना को अंजाम देकर करीब 14 करोड़ रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए थे। दून पुलिस ने घटना के दूसरे दिन बदमाशों के वाहन बरामद कर लिए।
अब तक इस प्रकरण में दून पुलिस नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बिहार जेल में बंद शशांक व सुबोध के कहने पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद शशांक की जमानत की भनक दून पुलिस को लग गई थी, जिसके बाद खुद एसएसपी अजय सिंह बिहार पहुंच गए। आरोपित को घेरने की तैयारी पूर्व में ही कि गई थी। गिरफ्तारी के दौरान माहौल खराब न हो इसके लिए एसएसपी समन्वय बनाने गए। मौका मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपित को दबोच लिया। पुलिस शशांक को लेकर देहरादून के लिए निकल चुकी है।
More Stories
धराली आपदा की पहली बरसी: शहीदों को श्रद्धांजलि, 101 पौधे रोपे और मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान
उत्तरकाशी:- धराली आपदा की पहली बरसी पर जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक...
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...
देहरादून में 60 मिमी बारिश, चकराता-मसूरी में 150 मिमी से ज्यादा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी...

Average Rating