उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री धामी की ओर से की गई घोषणाओं पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
उत्तराखंड:- उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई घोषणाओं पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, मुख्यमंत्री धामी तीन लाख 50 हजार करोड़ का निवेश और पीएम मोदी उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए जमीन कहां से लाएंगे।
माहरा ने कहा, उत्तराखंड में कृषि के लिए केवल 13 प्रतिशत जमीन वर्गीकृत है, तो क्या सरकार उद्योग स्थापित करने को अब किसानों, काश्तकारों की भूमि का अधिग्रहण करेगी। क्या देश दुनिया को ऑक्सीजन देने वाले उत्तराखंड के जंगलों पर आरियां चलाई जाएंगी। पहाड़ों में वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए पूर्व की भांति विकास के नाम पर क्या फिर हरे भरे पेड़ों की बलि दी जाएगी। कहा, एनजीटी के सख्त नियमों से मसूरी, नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों में नए निर्माण को लेकर रोक और आपत्तियां हैं, ऐसे में पहाड़ में नए वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने को क्या सरकार अध्यादेश लेकर आएगी। कहा, वर्ष 2018 में ऐसे ही इन्वेस्टर समिट के बाद भाजपा सरकार ने भू कानून में बदलाव कर राज्य की जमीनों को दांव पर लगा दिया था, क्या अबकी भी भाजपा सरकार धन्ना सेठों को खुश करने के लिए फिर से भू कानून से खिलवाड़ करेगी।
उन्होंने वर्ष 2019 में साउथ अफ्रीका में बसे उद्योगपति गुप्ता बंधुओं की ओर से अपने दो पुत्रों की शादी औली में कराए जाने के बाद मचे बवाल की भी याद दिलाई। माहरा ने कहा, तब वहां 320 टन कूड़े का निस्तारण किया गया था। शादी समारोह में लगे 200 मजदूरों के लिए शौचालयों तक की व्यवस्था तक नहीं की गई थी।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating