कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोयल घाटी से पुरानी चुंगी मार्ग तक सड़क पर हुए गड्ढे गंदे नाले और रैम्प का किया निरीक्षण
उत्तराखंड:- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ कोयल घाटी से पुरानी चुंगी मार्ग तक सड़क पर हुए गड्ढे गंदे नाले और रैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस पर अधिकारियों ने 15 जनवरी तक का समय मार्ग को दुरुस्त करने के लिए मांगा है। कोयल घाटी से पुरानी चुंगी तक निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को बताया कि यहां सड़क में कई अलग-अलग जगह पर गड्ढे हुए पड़े हैं, जिन्हें शीघ्र भरा जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के उच्च अधिकारियों को बताया कि गंदे नाले से निकलने वाला पानी सड़कों पर बह रह रहा है, जिसके लिए नाला बनाकर दूषित पानी का मार्ग बदला जाए।
अग्रवाल ने इस दौरान सड़क के किनारे बनाए गए फुटपाथ में दिव्यांगों के लिए रैंप न बनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए निर्देशित किया। उन्होंने सड़क के किनारे लगी टाइल्स की क्वालिटी पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल की ओर से दिए गए निर्देश पर अधिकारियों ने 15 जनवरी तक का समय निर्देश के अनुपालन के लिए मांगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, अधीक्षण अभियंता रंजीत सिंह, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता मनोज राठौर, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, राधे जाटव, पार्षद शिवकुमार गौतम, राजू नरसिंम्हा, मंडल मंत्री दीपक बिष्ट, रूपेश गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री अभिनव पाल सहित स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating