पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से रात को तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। चमोली जिले में चीन सीमा से लगी नीती और मलारी घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा रहा है। इससे घाटी में झरने और नाले जम गए हैं। घाटी के 13 से अधिक सीमावर्ती गांव भी बर्फ से पूरी तरह ढक गए हैं। फिलहाल, इन गांवों के निवासी निचले इलाकों में शीतकालीन प्रवास पर हैं। हालांकि, सेना और आइटीबीपी के जवान सीमा क्षेत्र में मुस्तैदी से डटे हैं।
चमोली में विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीड़ास्थली औली समेत ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भी औली समेत आसपास के 30 से अधिक गांवों में बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मलारी और नीती घाटी में अधिकांश जल धाराएं जम गई हैं। ठंड बढ़ने से निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
नीती और मलारी घाटी में बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) को सड़क आदि का निर्माण रोकना पड़ा है। यहां काम कर रहे ग्रामीण अपने घरों को लौट गए हैं, जबकि बीआरओ के श्रमिक मौसम अनुकूल होने का इंतजार कर रहे हैं। इधर, बदरीनाथ धाम में भी लगभग एक फीट बर्फ जमी होने से मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्य तीन दिन से रुके हुए हैं। यहां 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और श्रमिक हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। धाम में इन दिनों रिवर फ्रंट व मंदिर के आसपास सुंदरीकरण हो रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार हैं।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating