मानवता हुई शर्मसार:- राजधानी दून में मकान मालकिन की बिल्ली के साथ किरायेदार ने किया दुष्कर्म - Uttarakhand Samachar

देहरादून:- राजधानी देहरादून से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है , एक महिला ने अपने किरायेदार पर बिल्ली के साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामला कैंट थाने का है। जानकारी के अनुसार एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि ममता थापा निवासी डाकरा ने तहरीर दी है। ममता ने बताया कि उनके मकान में चार युवक किराये पर रहते हैं। एक नवंबर को उनके तीन किरायेदार काम पर चले गए थे। जबकि एक घर पर ही था। ममता को किसी काम से बाहर जाना था।

ममता मे अपनी पालतू बिल्ली को अपने किरायेदार के पास छोड़ दिया। ममता ने बताया कि जब वो वापस लौटी और उसने कमरे का दरवाजा खोला तो किरायेदार उनकी बिल्ली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला को देख आरोपी ने उनकी बिल्ली को दूर फेंक दिया और अपने कपड़े पहनने लगा। महिला ने बताया की उसकी बिल्ली बेहोशी की हालत में थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था। वह आधे घंटे के बाद होश में आई। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *