दीपावली से पहले चमकेगी इन लोगों की किस्मत मुख्यमंत्री धामी देने जा रहे मालिकाना हक की सौगात
रुद्रपुर:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली से पहले रुद्रपुर के लोगों को सौगात देने जा रहे हैं नजूल नीति के तहत रंपुरा बस्ती में 50 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू हो गया है रंपुरा में लगाए गए कैंप का मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। मौके पर ही कई पात्र लोगों की पत्रावलियों तैयार करने के साथ ही भूखंडों की नापजोख कराई।
निगम के एमएनए एनसी दुर्गापाल के नेतृत्व में रंपुरा में दो टीम सर्वे के लिए जुट गई हैं। मेयर ने बताया कि शिविर में फार्म भरने से लेकर नोटरी, फोटो स्टेट और फोटो खींचे जाने की सुविधा भी लोगों को दी जा रही है। पिछले दिनों आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में शिविर लगाया गया था।
इसमें 800 से अधिक फाइल तैयार हो चुकी हैं। अब रंपुरा में भी फाइल तैयार कर दीपावली से पहले हजारों लोगों को मालिकाना हक की सौगात दी जाएगी। मेयर ने कहा कि सीएम धामी फ्रीहोल्ड प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए आएंगे। वहां उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसएनए राजू नबियाल, मानचित्रकार शरीक अली, भूपेंद्र खत्री आदि थे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating