मुख्य सचिव ने वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ की चर्चा, बन्दरों व जंगली सुअरों से हो रहा अत्यधिक नुकसान
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीएस ने कहा कि बन्दरों व जंगली सुअरों के द्वारा प्रदेश में खेती को अत्यधिक नुकसान हो रहा है। बन्दरों की संख्या को सीमित करने हेतु उनका बन्ध्याकरण किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बन्दरों के बन्ध्याकरण के लिए बन्दर बन्ध्याकरण केंद्रों की संख्या बढ़ायी जाए। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पशुचिकित्सकों एवं अन्य सहायक स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने फसलों को जंगली सुअरों से होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए भी योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बंदरों और जंगली सुअरों से होने वाले नुकसान को कम करना होगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने पिरूल से ईंधन के रूप में प्रयोग होने वाले पैलेट्स तैयार करने और ईको पार्क योजना की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, वन विभाग प्रमुख अनूप मलिक एवं सचिव पशुपालन डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
महिला खिलाड़ियों के साथ रेखा आर्या की संकल्प कांवड़ यात्रा, ओलंपिक पर नजर
सोमवार को हरिद्वार से ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हरकी...
एयरपोर्ट टर्मिनल की सीलिंग में रिसाव, जांच में सामने आया पाइप खराब होने का कारण
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सीलिंग से पानी रिसने का मामला सामने आया। रूटीन...
चार खंबा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा की मौत के बाद चालक गिरफ्तार
देहरादून:- राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय BTech छात्रा की मौत...
मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा बना सियासी मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना
रुद्रपुर:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...

Average Rating