उत्तराखंड : उत्तराखंड की महिलाओं के लिए रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में महिला होमगार्ड की भर्ती आगामी 3 अगस्त से शुरू होने जा रही है। शासन ने होमगार्ड विभाग को राज्य के 10 जिलों में 320 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती करने की इजाजत दे दी है जिसके लिए 3 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भर्ती होने के बाद उत्तराखंड के 10 जिलों में 10 प्लाटून कमांडर भी नियुक्त किए जाएंगे। उत्तराखंड महिला होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया मैं अब लिखित परीक्षा अनिवार्य नहीं है आपको बता दें कि होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली में बदलाव किए गए हैं जिसके तहत जहां पहले लिखित परीक्षा होना अनिवार्य था तो वहीं अब भर्ती परीक्षा में पूर्ण तरह से तय नंबरों के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती कुल 60 मेंबर के लिए आकलन किया जाएगा। • शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 10 अंक • एनसीसी के लिए 5 अंक • खिलाड़ियों के लिए 5 अंक • वाहन चालक के लिए 5 अंक • वैतनिक और अवैतनिक सदस्य के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं • शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंक की होगी। उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती में पहले शैक्षिक योग्यता में आठवीं पास होना अनिवार्य था लेकिन अब इसे बढ़ाकर दसवीं कर दिया गया है। इसके अलावा विभाग में जो कमियां हैं उनको दूर करने की कोशिश की जा रही है। होमगार्ड विभाग को सशक्त और पहले से ज्यादा सक्रिय बनाने के तहत भर्ती प्रक्रिया की नियमावली में बदलाव किए गए हैं। यह रहेगा भर्ती शेड्यूल • 3 अगस्त को होमगार्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। • 21 अगस्त तक अभियार्थी आवेदन कर सकेंगे। • 23 अगस्त से दस्तावेजों की जांच की जाएगी। • 1 सितंबर से फिजिकल टेस्ट शुरू कर दिए जायेंगे। दो चरणों में होगी भर्ती उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल ने बताया की महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। दोनो चरणों के लिए विज्ञापन 3 अगस्त को एक साथ ही प्रकाशित किए जायेंगे। 1. पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली,बागेश्वर और उधमसिंह नगर में भर्ती की जाएगी। 2. दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भर्ती की जाएगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गन्ना किसानों को दी बड़ी राहत उत्तराखंड में आबकारी निरीक्षकों के हुए बंपर तबादले