देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में एयर मार्शल, रवि गोपाल कृष्णा कपूर एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से एयर मार्शल कपूर ने अनुरोध किया कि राज्य में नए पुलों के निर्माण एवं अपग्रेडेशन में भार क्षमता 24 टन तक रखी जाए। इससे भारतीय वायु सेना तथा थल सेना के भारी वाहनों के आवाजाही आसानी से हो सकेगी। बैठक के दौरान चर्चा की गई कि भारतीय वायु सेना, GMVN, भारतीय वायु सेना व KMVN के मध्य एक एमओयू प्रस्तावित है, जिसके तहत भारतीय वायु सेना के अधिकारियों व कार्मिकों को केन्द्र सरकार की दरों में जीएमवीएन तथा केएमवीएन की सुविधाओं के उपयोग की अनुमति मिल सकेगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अटल आयुष्मान योजना प्रदेशवासियों के लिए साबित हुआ वरदान महानिदेशक शिक्षा से राजकीय शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात